

स्पोर्ट्स डेस्क। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ली के 131 गेंदों पर 16 चौकों और दो छक्कों के सहारे 46.3 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बना लिए थे कि तभी बारिश शुरू हो गई और मुकाबले को रोकना पड़ा। इसके बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाया और दक्षिण अफ्रीका ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत यह मुकाबला जीत लिया। कप्तान मिताली राज ने शुक्रवार को मैच के बाद माना कि निचले क्रम के बल्लेबाजों को रन बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हम सर्वश्रेष्ठ (ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। हम 270 से अधिक (उन्हें चुनौती देने के लिए) देख रहे हैं। हमें निश्चित रूप से अंतिम 10 ओवर में बेहतर खेल दिखाने वाले बल्लेबाजों की जरूरत है।

न्यूजीलैंड में होने वाले महिला विश्व कप को देखते हुए भारत की यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि टीम ने महामारी के कारण पिछले एक साल से विदेश में एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि 2020 टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज शिखा पांडे टीम से बाहर हैं। दूसरी तरफ, पिछले मैच से बाहर रहने वाली दक्षिण अफ्रीका की कप्तान सुने लुस इस मैच में वापसी करेंगी।
टीमें (संभावित :)

भारत : मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमाह रोड्रिग्वेज, पूनम राउत, प्रिया पुनिया, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), डी. हेमलता, दीप्ति शर्मा, सुषमा वर्मा (विकेट कीपर), श्वेता वर्मा (विकेट कीपर), राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, पूनम यादव, सी. प्रत्यूषा, मोनिका पटेल।
दक्षिण अफ्रीका : सुने लुस (कप्तान), अयाबोंगा खाका, शबनम इस्माइल, लाउरा वोलवार्डट, तृषा चेट्टी (विकेटकीपर), सिनालो जाफता (विकेटकीपर), तस्मीन ब्रिट्ज (विकेटकीपर), मरिजाने काप, नोंदूमिसो शंगासे, लिजेले ली (विकेटकीपर), अनेके बोश, फाये तुनिक्लीफ (विकेटकीपर), नोनकुलुलेको मलाबा, मिगनोन डू प्रीज (विकेटकीपर), नादिने डी क्र्लेक, लारा गुडआल और तुमी सेखुखुने।
Herald