

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज माइकल वॉन ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है। वॉन ने इससे पहले इंग्लैंड के चेन्नई और पिंक बॉल से खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में इंग्लैंड की हार के बाद पिच को जमकर कोसा था। पिच विवाद से ध्यान हटाते हुए वॉन ने माना कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में भारत सुपरसाइड थी। चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम को एक पारी और 25 रनों से हराकर भारत ने सीरीज 3-1 से अपने नाम की। इस जीत के साथ ही भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है।

विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सिरीज जीती है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन भारत इस साल जून में लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। वॉन ने कहा कि इंग्लैंड को घरेलू सीरीज में हराने के बाद भारत की चारों तरफ तारीफ हो रही है। वॉन ने इसके साथ ही भारतीय टीम को चुनौती दी कि अगर वो इस दौर की बेहतरीन टीम है तो इंग्लैंड को उसकी जमीन पर हार के दिखाए। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में स्विंग होती गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम जीतकर बेस्ट टीम हो सकती है।
India have been far too good ... the last 3 Tests they have absolutely hammered England ... If they can win in England they are without doubt the best Test team of this era ... but that will take some doing against the swinging ball ... #INDvENG
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 6, 2021
वॉन ने ट्वीट कर लिखा, "भारत अभी तक शानदार रहा है। पिछले तीन टेस्ट मैच में उन्होंने इंग्लैंड को बुरी तरह से हराया। अगर वो इंग्लैंड में जीतते हैं तो निसंदेह इस दौर की सबसे बेहतरीन टेस्ट टीम होगी। लेकिन उन्हें स्विंग गेंदबाजी का सामना करना होगा"।
Herald