Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 से पहले देवदत्त ने विजय हजारे ट्रॉफी में ठोके लगातार 3 शतक

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB के लिए खेलने वाले देवदत्त पड्डीकल विजय हजारे ट्रॉफी में जमकर धमाल मचा रहे हैं. रविवार को रेलवे के खिलाफ खेले मैच में इस खिलाड़ी ने शतक जड़कर कर्नाटक को शानदार जीत दिलाई. यह इस टूर्नामेंट में उनका लगातार तीसरा शतक है. रेलवे ने कर्नाटक को इस मैच में 285 रन का लक्ष्य दिया था. देवदत्त पड्डीकल ने कप्तान रविकुमार समर्थ 130 के साथ मिलकर 10 विकेट से यह जीत दिलाई.


पड्डीकल ने इस पारी में 125 गेंदों का सामना किया और 9 चौके और 9 छक्कों की मदद से उन्होंने नाबाद 145 रन ठोक दिए. उनके इस शानदार खेल की बदौलत कर्नाटक ने क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. पड्डीकल बीते 3 मैचों से उम्दा फॉर्म में हैं और इससे पहले वह केरल के खिलाफ नाबाद 126 और उड़ीसा के खिलाफ 152 रन ठोक चुके हैं. 152 रन अब इस लेफ्टहैंडर खिलाड़ी का लिस्ट A करियर में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.


20 वर्षीय पडीक्कल ने पिछले ही साल अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने RCB के लिए सीजन 2020 के सभी 15 मैच खेलकर कुल 473 रन बनाए थे.IPL में 5 हाफ सेंचुरी जड़कर इस खिलाड़ी ने सभी को अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया था. विराट कोहली ने भी उनकी जमकर सराहना की थी. IPL 2021 से पहले पड्डीकल का यह फॉर्म देखकर कप्तान विराट कोहली और RCB मैनेजमेंट फूले नहीं समा रहे होंगे.



Herald