Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: 9 अप्रैल को कोहली और रोहित में होगी टक्कर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 के सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल को चेन्नई में होगी. जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

आईपीएल 2021 के मैच अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में खेले जाएंगे. 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से टूर्नामेंट का आगाज होगा. लीग स्टेज में हर टीम चार वेन्यू पर खेलेगी. टूर्नामेंट में 56 मैच होंगे. चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 10-10 मैच खेले जाएंगे, जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में 8-8 मैच होंगे.


आईपीएल के इस सीजन की सबसे खास बात ये होने वाली है कि सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. लीग स्टेज में सभी टीमें 6 वेन्यू में से 4 पर अपना मैच खेलेंगी. दोपहर को होने वाले मैच की शुरुआत 3.30 बजे होगी तो शाम में होने वाले मैच की शुरुआत 7.30 बजे होगी. कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आईपीएल के शुरू के मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे. कोरोना महामारी के कारण पिछले साल आईपीएल के मुकाबले UAE में सितंबर-नवंबर के बीच कराए गए थे. टूर्नामेंट के सभी 60 मैच 3 वेन्यू शारजाह, दुबई और अबुधाबी में कराए गए थे. तब फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था.



Herald