Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 की तैयारी के लिए CSK ने किया फाफ डू प्‍लेसी के बहनोई को टीम में शामिल

आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज होने में अब महज गिनती के ही दिन बचे हैं और ऐसे में ज्‍यादातर फ्रेंचाइजी तैयारियों में जुट गई हैं. पिछले सीजन काफी निराशजनक प्रदर्शन करने वाली आईपीएल की सबसे सफल टीम में से एक चेन्‍नई सुपर किंग्‍स भी मैदान पर पसीना बहा रही है और वह इस सीजन पटरी पर लौटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसी वजह से टीम ने न सिर्फ सबसे पहले अपना कैंप लगाया, बल्कि अब नए नए कदम भी उठा रही है. सीएसके ने आईपीएल की तैयारी के लिए पंजाब किंग्‍स के पूर्व गेंदबाज हार्डस विजलोन को बतौर नेट गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया है.

विजलोन को आईपीएल के इस सीजन के लिए हुई नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था. उन्‍होंने अपने करियर में अभी तक 126 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्‍होंने 8.12 की इकोनॉमी रेट से कुल 140 विकेट चटकाए. वह किंग्‍स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्‍स) का प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं. विजलोन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के सलामी बल्‍लेबाज फाफ डू प्‍लेसी के रिश्‍तेदार भी हैं. विजलोन ने 2019 में फाफ डू प्‍लेसी की बहन रेमी रायनर्स का हाथ थामा था.

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स आईपीएल के पिछले सीजन में प्‍लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी. इस बार टीम के ऊपर अपनी पुरानी लय में लौटने की बहुत बड़ी जिम्‍मेदारी हैं. माना जा रहा है कि एमएस धोनी का यह आखिरी आ‍ईपीएल भी होगा. सीएसके ने नीलामी में मोईन अली को खरीदा था. जबकि राजस्‍थान रॉयल्‍स से रॉबिन उथप्‍पा को ट्रेड किया था. वहीं पिछले सीजन आईपीएल से हटने वाले सुरेश रैना भी इस सीजन वापसी करेंगे.



Herald