Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जडेजा ने बदला अपना लुक, लेकिन IPL 2021 से पहले CSK को लगा ये झटका

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक बार फिर मैदान में धमाल मचाने को बेकरार हैं. वो जल्द चोट से उबरने के बाद वापसी करना चाहते हैं. क्रिकेट फैंस उनका जलवा देखने का इंतजार कर रहे हैं, 'सर जडेजा' भी इसके लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं.मैदान में वापसी से पहले रवींद्र जडेजा ने अपना स्टाइल बदल लिया है. मोबाइल एसेसरीज कंपनी एंबरेन ने उन्हें अपना ब्रैंड एम्बेसडर बनाया है. इसके प्रोडक्ट के विज्ञापन में उनका नया लुक सामने आया है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.


ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पिछले साल की तरह इस साल भी एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में नजर आएंगे. इस साल सीएसके (CSK) अपना पहला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुंबई में खेलेगी.

10 अप्रैल को सीएसके के पहले मुकाबले से रवींद्र जडेजा बाहर रह सकते हैं क्योंकि वो अब तक मुंबई में टीम से नहीं जुड़े हैं. बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने अब तक उन्हें रिलीज नहीं किया है. रवींद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी. इसके बाद से वो एक भी इंटरनेशनल या घरेलू मैच नहीं खेल पाएं हैं. वो बेंगलुरु (Bengaluru) की नेशनल क्रिकेट एकेडमी
में रिहैब पर चले गए थे.



Herald