

दिल्ली कैपिटल्स टीम के सीईओ विनोद बिष्ट ने कंफर्म किया है कि आईपीएल 2021 में श्रेयस अय्यर की टीम के कप्ताान होंगे। उन्होंने बताया कि स्टीव स्मिथ मेंटोर की भूमिका निभाएंगे। यूएई में खेले गए आईपीएल 2020 में अय्यर की कप्तानी में दिल्ली का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था और टीम पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। हालांकि, फाइनल में टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए हुए ऑक्शन में दिल्ली ने स्टीव स्मिथ को 2.2 करोड़ में खरीदा था।

'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ बातचीत करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा, 'हम श्रेयस को बेक किया था जब हमने उनको कप्तान के तौर पर प्रमोट किया था। उनकी अगुवाई में टीम 2019 में तीसरे नंबर पर रही और साल 2020 में फाइनल में पहुंची। वह एक लीडर के तौर पर आगे बढ़ रहे हैं। मुझे भरोसा है कि उनकी लीडरशिप में टीम का प्रदर्शन आगे भी अच्छा रहेगा। कोई भी सीनियर खिलाड़ी जो टीम में आए हैं, चाहे वह रहाणे हो, अश्विन या फिर स्टीव स्मिथ इनके पास काफी नॉलेज है युवा खिलाड़ियों को संभालने के लिए। हम अपने सीनियर खिलाड़ियों से ऐसा करने की उम्मीद करते हैं स्टीव स्मिथ भी जिसमें शामिल हैं।

दिल्ली की टीम ने इस बार के ऑक्शन में कुछ दमदार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। तेज गेंदबाजी मे टीम ने उमेश यादव, टॉप करन जैसे धाकड़ गेंदबाजों को खरीदा है। टॉप करन के लिए दिल्ली ने 5.25 करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि सैम बिलिंग्स को टीम ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदा है। दिल्ली की टीम ने पिछले दो सीजनों में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित भी किया है और इस बार टीम काफी बैलेंस नजर आ रही है। हालांकि, दिल्ली की टीम अबतक एक भी आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर सकी है।
Herald