Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: कप्तान कोहली से सीख लेने के लिए बेताब है ग्लेन मैक्सवेल

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में विराट कोहली के साथ खेलने और उनसे सीख लेने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने भारतीय कप्तान के सभी प्रारूपों में दबदबे को देखते हुए कहा कि वह ‘खेल के शिखर’ पर हैं कोहली की कप्तानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मैक्सवेल को पिछले महीने की नीलामी में 14.25 करोड़ रुपये देकर खरीदा. आईपीएल 2020 में लचर प्रदर्शन के बाद पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल को ‘रिलीज’ कर दिया था.

मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस (एएपी) से कहा, ‘वह (कोहली) टेस्ट से लेकर टी20 तक सभी प्रारूपों में छाया हुए हैं और पिछले कुछ समय से इस खेल के शिखर पर हैं.’ उन्होंने कहा, ‘वह परिस्थितियों के अनुसार अपने खेल को ढालते हैं, लंबे समय तक दबदबा बनाए रखते हैं तथा टीम इंडिया के कप्तान और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने के भारतीय दबाव से पार पा लेते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है और इस ऑलराउंडर को उम्मीद है कि उन्हें इस दौरान भारतीय कप्तान से नेतृत्वक्षमता के गुण सीखने को मिलेंगे. कोहली आरसीबी में मैक्सवेल के कप्तान होंगे.

इस 32 साल के ऑलराउंडर ने कहा, ‘मैं केवल मैच ही नहीं, बल्कि अभ्यास को लेकर उनकी कार्यशैली को समझने को लेकर उत्सुक हूं. उम्मीद है कि मैं उनसे नेतृत्वकौशल के भी कुछ गुण सीखने में सफल रहूंगा. उन्होंने कहा कि उनकी कोहली के साथ अच्छी मित्रता है और जब उन्होंने 2019 में मानसिक कारणों से विश्राम लिया था तब भारतीय स्टार ने उनका समर्थन किया था.



Herald