Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 में नहीं बिकने को जेसन रॉय ने बताया था शर्मनाक, अब हैदराबाद ने दिया मौका

आईपीएल 2021 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया. मिचेल मार्श ने बायो बबल की थकान के चलते ये फैसला लिया. मिचेल मार्श के बाहर होने के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके विकल्प के तौर पर जेसन रॉय को मौका दिया है.जेसन रॉय को आईपीएल 2021 की ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था. जेसन रॉय ने इस बात को दिल पर लेते हुए शर्मनाक करार दिया था. हालांकि अब जेसन रॉय को सनराइजर्स हैदराबाद ने मौका दिया है. बता दें मिचेल मार्श को हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था और जेसन रॉय को भी इसी कीमत पर हैदराबाद में जगह मिली है.

जेसन रॉय ने हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. रॉय ने वनडे सीरीज के 3 मैचों में तकरीबन 39 के औसत से 115 रन बनाए थे. वहीं टी20 सीरीज में उनके बल्ले से 5 मैचों में 144 रन निकले थे

जेसन रॉय ने हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. रॉय ने वनडे सीरीज के 3 मैचों में तकरीबन 39 के औसत से 115 रन बनाए थे. वहीं टी20 सीरीज में उनके बल्ले से 5 मैचों में 144 रन निकले थे. जेसन रॉय को आईपीएल में भी खेलने का अनुभव है. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज 8 आईपीएल मैचों में 29.83 की औसत से 179 रन बना चुका है. रॉय ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2018 में खेला था



Herald