Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई, मुंबई व दिल्ली को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे IPL 2021 के पहले कुछ मुकाबले

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी और इसके लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियों शुरू कर दी हैं। अब एक खबर सामने आ रही है और उसके मुताबिक साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी जो इस लीग में खेल रहे हैं वो अपनी-अपनी टीमों के लिए आइपीएल ओपनर समेत कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं। इन टीमों में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स व चेन्नई सुपर किंग्स शामिल हैं। जो खिलाड़ी पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं उनमें कगीसो रबादा, क्विंटन डिकॉक, एनरिच नॉर्त्जे, लुंगी नगीडी और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इनसाइड स्पोर्ट्स के मुताबिक साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के ये खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ 2 अप्रैल से खेले जाने वाले वनडे सीरीज में हिस्सा लेने वाले हैं और इसकी वजह से ही ये अपनी-अपनी टीमों के लिए शुरुआती कुछ मैच मिस कर देंगे। ये खिलाजडी सीरीज के बाद जब भारत आएंगे तो उन्हें कुछ दिन क्वारंटाइन होना होगा और इस पर निर्भर करेगा कि, वो कितने मैच मिस करते हैं। सीएसके की तरफ से कहा जा चुका है कि, उनके तेज गेंदबाज लुंगी नगीडी टीम के साथ 5 अप्रैल के बाद ही जुड़ेंगे और ऐसे में वो 10 अप्रैल को दिल्ली के साथ खेले जाने वाला मुकाबला मिस करेंगे। तो वहीं कगीसो रबादा और एनरिच नॉर्त्जे जो कि दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। ये दोनों खिलाड़ी भी सीएसके के खिलाफ होने वाले ओपनिंग मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस टीम के ओपनर बल्लेबाज क्विंडन डिकॉक भी इन्हीं कारणों की वजह से अपनी टीम के लिए पहला मैच को कम से कम नहीं ही खेल पाएंगे। मुंबई की टीम इस बार 9 अप्रैल को अपने अभियान का आगाज विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ करेगी। डिकॉक की गैरमौजूदगी में क्रिस लिन मुंबई के लिए डेब्यू कर सकते हैं तो वहीं प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया जाएगा।



Herald