Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL2021 के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएगा ये तूफानी गेंदबाज, जानें क्यों

आईपीएल का आगाज जल्द ही होने वाला है। क्रिकेटप्रेमी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बीच खबर है कि राजस्थान रॉयल्स के इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2021 के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल सकेंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को इसकी जानकारी दी।


आर्चर कोहनी में चोट के कारण ईलाज के लिए इंग्लैंड वापस लौटेंगे। वह भारत के खिलाफ अहमदाबाद के मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में शामिल रहे थे। लेकिन ईसीबी ने कहा कि चोट के कारण उन्हें सीरीज में प्रदर्शन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था। ईसीबी ने बयान में कहा, "बोर्ड की मेडिकल टीम आर्चर की देखरेख करेगी और ईलाज के बाद ही उनकी वापसी होगी। आर्चर इस कारण आईपीएल 2021 के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।" आर्चर ने आईपीएल के पिछले सत्र में 18.25 के औसत से 20 विकेट लिए थे और वह राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।


इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने भी पांचवें टी20 के बाद कहा था कि आर्चर की चोट की स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने कहा था, "उनके जो चोट लगी है वह बिगड़ती जा रही है और उन्हें ईलाज की जरूरत है। हमारी मेडिकल टीम को इस बारे में फैसला लेने की जरूरत है।



Herald