Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL से पहले धोनी बौद्ध भिक्षुओं जैसे अवतार में नजर आए, वायरल हो रही तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपनी हेयर स्टाइल के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी वो लंबे बाल में नजर आते हैं तो कभी छोटे. लेकिन अभी उनका जो नया लुक सामने आया है वो बिल्कुल ही जुदा है. दरअसल, आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर धोनी की एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वो सिर मुंडवाए बौद्ध भिक्षुओं जैसे कपड़े पहनकर बैठे नजर आ रहे हैं. धोनी की ये तस्वीर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है.

धोनी की ये तस्वीर कहां की है इस बारे में तो साफ पता नहीं चला है लेकिन कयास लग रहे हैं कि ये तस्वीर आईपीएल 2021(IPL 2021) से जुड़ी किसी विज्ञापन की शूटिंग का हिस्सा हो सकती है. फोटो के सबसे नीचे किसी मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैंप के बारे में भी लिखा हुआ है. दो दिन पहले ही 39 साल के धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग सेशन के दौरान बालों में देखा गया था. लेकिन अचानक उनका ये अवतार सामने आ गया. हालांकि, फैंस धोनी के इस लुक को लेकर काफी खुश हैं. इस बीच, धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल के आईपीएल के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. धोनी खुद भी टीम को इस साल चैम्पियन बनाने के लिए नेट्स पर काफी अभ्यास कर रहे हैं. दो दिन पहले ही सीएसके के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें धोनी लंबे छक्के लगाते नजर आए थे.

पिछले आईपीएल में सीएसके प्लेऑफ में भी नहीं पहुंची थी
बता दें कि आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी ताकत नहीं दिखा पाई थी. टीम आईपीएल इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी. धोनी भी असफल रहे थे. धोनी ने पिछले सीजन में 14 मैचों में 25 की औसत और 116.27 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए थे. यदि चेन्नई को इस सीजन में वापसी करनी है तो धोनी की फॉर्म अहम होगी. धोनी आईपीएल में 136.75 की स्ट्राइक रेट से 4632 रन बना चुके हैं. इनमें 23 अर्द्धशतक भी शामिल हैं. सीएसके इस साल आईपीएल का पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा.



Herald