Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बार IPL में नजर आएगी टाटा की आईकॉनिक कार

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। जिसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए वाहन निर्माता कंपनियां कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। देश की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने VIVO इंडियन प्रीमियम लीग 2021 में ऑल-न्यू Tata Safari को आधिकारिक रूप से शामिल करने की घोषणा की है। बता दें, इस कार को फरवरी में कंपनी ने लॉन्च किया था। जिसे ग्राहकों की भारी प्रतिक्रिया मिल रही है।

आईपीएल (IPL) 9 अप्रैल को चेन्नई में शुरू होगा और दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, कोलकाता सहित 6 प्रमुख शहरों में खेला जाएगा। आईपीएल 2021 का फाइल अहमदाबाद में खेला जाएगा। Tata Motors ने कहा कि सुपर स्ट्राइकर पुरस्कारों को जारी रखते हुए, टाटा मैच के हाई स्ट्राइक रेट के विजेता खिलाड़ी को 1 लाख रुपये ईनाम में देगी। इस विषय पर बात करते हुए कंपनी के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के मार्केटिंग हेड Vivek Srivatsa ने कहा, "इस साल का आईपीएल हमारे लिए खास है क्योंकि इस टूर्नामेंट ने एक कठिन वर्ष के बाद भारतीय स्थानों पर अपनी वापसी की है। 2021 टूर्नामेंट का उत्साह काफी ज्यादा होगा क्योंकि भारत में क्रिकेट प्रेमी शानदार लीग का अपने घरेलू स्टेडियम में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। हम लगातार चौथे वर्ष बीसीसीआई के साथ अपना योगदान देते हुए रोमांचित हैं।

Tata Safari को विशेष रूप से अपने प्रीमियम डिज़ाइन के चलते शानदार प्रतिक्रिया मिली है, बेहतरीन फीचर्स के साथ यह नए अवतार में आईपीएल की शुरुआत कर रहा है। हम दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए अन्य भी कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। नई टाटा सफारी की कीमत 14.69 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-एंड वर्जन की कीमत 21.45 लाख रुपये तक जाती है। बता दें, यह कार डीजल इंजन विकल्प से लैस है। जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट मिलते हैं।



Herald