Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL को लेकर स्टेन के बयान पर अजिंक्य रहाणे ने दिया करारा जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कुछ ऐसा बयान दिया, जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है। आईपीएल में भारत ही नहीं दुनिया के भी कई अनकैप्ड और युवा क्रिकेटरों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला है। इस साल आईपीएल से नाम वापस लेने वाले स्टेन इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे हैं। स्टेन ने कहा कि पीएसएल और लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) खिलाड़ियों के लिए ज्यादा रिवार्डिंग टूर्नामेंट्स हैं। टीम इंडिया के टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने स्टेन के इन दावों का जवाब दिया है।


रहाणे से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'देखिए, मैं यहां पर चौथे टेस्ट मैच को लेकर बात करने के लिए हूं, एलपीएल और पीएसएल के बारे में बात करने के लिए नहीं। आईपीएल ने हम सब को ऐसा प्लैटफॉर्म दिया है, जिसमें भारतीय क्रिकेटरों को खुद को एक्सप्रेस करने का मौका मिला है। मुझे सच में नहीं पता कि डेल स्टेन ने क्या कहा है। मैं यहां टेस्ट मैच को लेकर बात करने के लिए हूं।'


स्टेन इन दिनों क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे हैं। इस दौरान रहाणे ने बताया कि उमेश यादव चौथे टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने कहा, 'उमेश यादव मैच खेलने के लिए तैयार हैं। वह काफी अच्छे नजर आ रहे हैं, और काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। नेट्स पर उनका सेशन काफी अच्छा रहा। हम खुश हैं कि वह वापस आए हैं।' रहाणे ने इसके अलावा कहा कि टीम की नजर ड्रॉ पर नहीं बल्कि टेस्ट जीतने पर होगी। भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम यह टेस्ट ड्रॉ कराना होगा।



Herald