Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर लपकी गेंद, कंफ्यूड Jason Roy हुए रन आउट, वायरल हुआ VIDEO

सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम के उपकप्‍तान रोहित शर्मा भले ही इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान बल्‍ले से कुछ खास योगदान नहीं दे पाए हों लेकिन टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान उन्‍होंने एक अहम योगदान दिया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 52 गेंदों पर 55 रन बनाकर खेल रहे जेसन रॉय को शानदार डाइव लगाकर रनआउट किया. जिस वक्‍त रॉय आउट हुए वो दूसरे सलामी बल्‍लेबाज जॉनी बेयरस्‍टो के साथ 110 रनों की साझेदारी बनाकर खेल रहे थे.


कुलदीप यादव की गेंद पर जोनी बेयरस्‍टो ने मिडविकेट की दिशा में हल्‍के हाथों से खेलते हुए फ्लिक किया. शॉट मिडविकेट पर रोहित शर्मा फिल्डिंग कर रहे थे लेकिन गेंद उनसे काफी दूर थी. बेयरस्‍टो और रॉय को लगा कि वो आसानी से सिंगल चुरा सकते है, लेकिन रोहित ने ऐसा होने नहीं दिया

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सीधे हाथ की तरफ डाइव लगाकर गेंद को पकड़ा. गेंद शर्मा की के हाथ में देख रन ले रहे दोनों खिलाड़ी पिच के बीच में हड़बड़ा गए. रॉय पहले वापस जाने की कोशिश करने लगे फिर रन पूरा करने लगे. शर्मा जी (Rohit Sharma) ने बिना देरी करे गेंद को रिषभ पंत को दे दिया, जिसके बाद पंत ने अपनी जिम्‍मेदारी निभाते हुए जेसन रॉय को रनआउट कर दिया.



Herald