Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनुष्का को Kiss करते हुए कोहली ने शेयर की स्पेशल तस्वीर, हुई वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की है. उस फोटो में वे अनुष्का को किस कर रहे हैं. वो फोटो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गई है और हर कोई उनकी केमिस्ट्री की तारीफ करता नहीं थक रहा है. ये फोटो विराट ने काफी खास दिन को शेयर की है. आज ही के दिन क्रिकेटर की बेटी दो महीने की हो गई हैं. सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में विराट कोहली, अनुष्का को माथे पर किस कर रहे हैं. उस खूबसूरत फोटो में दोनों की केमिस्ट्री भी जानदार लग रही है और उनकी बॉन्डिंग भी काफी निखकर सामने आ रही है. वैसे विराट की ये पोस्ट भी उस समय शेयर की गई है जब अनुष्का ने भी सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट लिखी थी.


एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया था कि उनकी बेटी दो महीने की हो गई है. उस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक केक भी कट किया था. तब अनुष्का ने लिखा था- दो महीने भी खुशी-खुशी निकल गए. ऐसे में अब जब विराट ने अनुष्का संग ये फोटो शेयर की है, इसका ट्रेंड होना लाजिमी है. वैसे महिला दिवस वाले दिन भी विराट ने अनुष्का शर्मा के लिए खास पोस्ट लिखी थी. उस दिन भी क्रिकेटर ने अपनी पत्नी की दिल खोलकर तारीफ की थी. विराट ने लिखा था- एक बच्चे का जन्म होते देखना बेहद दिल दहलाने वाला, एकदम अविश्वसनीय और बेहतरीन एक्सपीरियंस है, जो एक इंसान को हो सकता है.


वो देखने के बाद आपको महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता का पता चलता है, साथ ही समझ आता है कि भगवान ने उनके अंदर एक जिंदगी क्यों बनाई. क्योंकि वो हम मर्दों से ज्यादा कहीं ज्यादा ताकतवर हैं.मालूम हो कि 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया था. दोनों ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है. सोशल मीडिया पर बेटी की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं जिन्हें फैन्स का काफी प्यार भी मिला है और वे लंबे समय तक ट्रेंड करती भी दिख गई हैं



Herald