

नई दिल्ली: भारत ने इंग्लैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. ये मैच सिर्फ 2 दिनों में खत्म हो गया था, जिसके बाद क्रिकेट के कई दिग्गजों ने तीसरे टेस्ट की पिच की आलोचना करना शुरू कर दिया. इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक फोटो शेयर कर मोदी स्टेडियम की पिच का जबर्दस्त मजाक उड़ाया है.
माइकल वॉन ने भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट से पहले एक अजीबोगरीब फोटो शेयर कर मोदी स्टेडियम के पिच का मजाक उड़ाया है. दरअसल, वॉन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में देखा जा सकता है कि वो एक मिट्टी की खुदी हुई पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस फोटो के कैप्शन में वॉन ने लिखा, 'चौथे टेस्ट के लिए अच्छी तैयारी चल रही है.
माइकल वॉन ने कुछ दिनों पहले भी मोदी स्टेडियम की पिच का मजाक उड़ाया था. वॉन लगातार तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की हार के लिए पिच को जिम्मेदार ठहरा रहे थे. उन्होंने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में एक किसान खेत में हल चला रहा था. वॉन ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मैं रिपोर्ट कर सकता हूं कि चौथे टेस्ट की तैयारी बहुत अच्छी चल रही है. क्यूरेटर को जल्द ही उछाल और पांचवे दिन गेंद के घूमने की उम्मीद होगी.
Herald