Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने की आर अश्विन को ODI टीम में जगह देने की मांग

अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने शानदार खेल दिखाया है। तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 400 टेस्ट विकेट पूरे किए। बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे इस खिलाड़ी को अब एक बार फिर से दिग्गज वनडे टीम में खेलते देखने चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया में अश्विन ने बहुत ही कमाल की गेंदबाजी की थी। पिछली दो सीरीज में गेंदबाजी के साथ बल्ले से भी अश्विन कमाल दिखा सके हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ब्रैड हॉग ने रविचंद्रन अश्विन को भारत की वनडे टीम में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि यह सीनियर ऑफ स्पिनर विकेट हासिल करने में माहिर है और उनसे निचले क्रम की बल्लेबाजी को भी मजबूती मिलती है।


पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने भी कुछ दिन पहले अश्विन को वनडे टीम में जगह दिए जाने की बात कही थी। एक प्रशंसक के ट्वीट का जवाब देते हुए हॉग ने कहा कि अश्विन को 50 ओवरों के प्रारूप के लिए भारतीय टीम में शामिल करना बहुत अच्छा फैसला होगा। हॉग से पूछा गया कि क्या अश्विन वनडे में वापसी कर सकते हैं, तो उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि यह शानदार विकल्प होगा।

इससे निचले क्रम में बल्लेबाजी को अधिक मजबूती मिलेगी, जिससे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अधिक खुलकर खेल सकते हैं। वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और साथ ही काफी किफायती भी हैं। उन्हें वापस टीम में शामिल करो।अश्विन ने 77 टेस्ट मैचों के अलावा 111 वनडे और 46 टी-20 मैच खेले हैं। वह पिछले कुछ वर्षो से भारत की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे जून 2017 में खेला था।



Herald