Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया पर ODI सीरीज से पहले लगा भारी जुर्माना, कोहली ने मानी अपनी गलती

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत मंगलवार से होगी, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई। दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने जीत दर्ज करते हुए 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली, लेकिन टीम का जश्न तब फीका पड़ गया जब आइसीसी ने विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया। आइसीसी ने स्लो ओवर रेट की वजह से पूरी टीम पर मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना लगा दिया।

भारतीय क्रिकेट टीम ने पांचवें टी 20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में तय समय के बाद दो ओवर फेंके और इसी वजह से आइसीसी ने ये कदम उठाया। आइसीसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, आचार संहिता का अनुच्छेद 2.22 न्यूनतम ओवर गति के उल्लंघन से संबंधित है जिसमें खिलाड़ियों पर हर ओवर धीमा फेंकने कि लिए मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है।


आइसीसी की तरफ से जुर्माने की जो बात कही गई थी उसे विराट कोहली ने स्वीकार कर लिया साथ ही अपनी गलती भी स्वीकार कर ली, जिसकी वजह से अब किसी भी तरह की सुनवाई नहीं की जाएगी। फील्ड अंपायर अनिल चौधरी और नितिन मेनन साथ ही थर्ड अंपायर केएन अनंतपद्मनाभम ने ये आरोप तय किए। टीम इंडिया ने इस मैच में इंग्लैंड की टीम को 36 रन से हरा दिया था। भारत ने इस मैच में 224 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इंग्लैंड की टीम 188 रन ही बना पाई थी।



Herald