.webp)

भारतीय टीम के इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले के बाद एक जोरदार झटका लगा है। टीम के मिडिल आर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल होकर पूरी सीरीज के बाहर हो गए। वैसे इस चोट की वजह से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी को वनडे डेब्यू का मौका मिल सकती है। टी20 में धमाकेदार आगाज करने वाले सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में डेब्यू का मौका दिया जा सकता है भारत ने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को डेब्यू का मौका दिया। दोनों ने दमदार प्रदर्शन से भारत को मैच में जीत दिलाई। क्रुणाल ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया तो वहीं कृष्णा ने 4 विकेट झटक टीम के जीत में योगदान दिया। दूसरे मुकाबले में भारत सूर्यकुमार को प्लेइंग इलेवन में चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह शामिल कर सकता है। इसका मतलब यह होगा कि वह अपना वनडे डेब्यू करेंगे।

टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार डेब्यू कर सूर्यकुमार ने सबका दिल जीता था। अब उनको इसका इनाम वनडे में भी मिल सकता है। चयनकर्ताओं ने उनको वनडे टीम में पहली बार चुना जिसका मतलब यह है कि टीम मैनेजमेंट इस बल्लेबाज को इसका हकदार मानती है। चोट की वजह से श्रेयस सीरीज के बाहर हो गए हैं। मिडिल आर्डर में उनकी जगह सूर्यकुमार फिट बैठते हैं। दोनों के बल्लेबाजी का अंदाज लगभग मिलता जुलता है।
अय्यर टीम के बायो बबल से हुए बाहर
.webp)
गुरुवार को ट्विट करते हुए अय्यर ने अपने फैंस को चोट के बाद संदेश करने के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने यह भी लिखा कि जीवन में जितना बड़ा झटका लगता है वापसी भी उतनी ही जोरदार होती है। इस पर जवाब देते हुए बीसीसीआइ ने उनको जल्दी स्वस्थ होकर वापसी करने की शुभकामना दी।
Herald