Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जयपुर पहुंची सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा और पत्नी अंजलि, देखें Photos

भारत रत्न से सम्मानित मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का परिवार आज गुलाबी नगरी के भ्रमण पर रहा. सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि और बेटी सारा ने जयपुर के मॉन्यूमेंट्स को निहारा. उन्होंने आज का अपना सारा दिन इन मॉन्यूमेंट्स के नाम कर दिए. हालांकि इस दौरान सचिन उनके साथ नहीं थे, लेकिन अंजलि और सारा के साथ उनके पारिवारिक मित्र इस विजिट में उनका साथ दे रहे थे. तेंदुलकर परिवार की दोनों महिला सदस्यों ने आज जय तेंदुलकर परिवार की दोनों महिला सदस्यों ने आज जयपुर की तकरीबन सभी ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण किया.

उनका इतिहास जाना-समझा और राजस्थानी संस्कृति का आनंद लिया. जयगढ़ किले में एशिया की सबसे बड़ी तोप देखकर उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी हुई. इसके बाद उन्होंने नाहरगढ़ फोर्ट का रुख किया. यहां उन्होंने नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम में सचिन तेन्दुलकर की आदमकद वैक्स स्टैच्यू के साथ फोटो क्लिक करवाई. अंजलि तेन्दुलकर ने विजिटर बुक में लिखा कि ये वर्ल्ड क्लास म्यूजियम है.


उन्होंने नाहरगढ़ से दिखने वाले जयपुर शहर को निहारा. इस दौरान आमेर किले के अधीक्षक पंकज धीरेन्द्र ने किले के वैभव और उसके इतिहास से इन्हें रूबरू कराया. गाइड महेश शर्मा ने जयपुर के सभी मॉन्यूमेंट्स के बारे में तेंदुलकर परिवार को जानकारी दी. सारा और अंजलि तेन्दुलकर को आमेर की खूबसूरती और इतिहास इतना लुभाया कि उन्होंने विजिटर बुक में लिखा कि आज का दिन उनके लिए विशेष है, क्योंकि उन्होंने आज विश्व विरासत सूचि में शामिल आमेर फोर्ट के इतिहास को जीवंत अनुभव किया.



Herald