

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को गुरुवार को कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के चलते स्थगित कर दिया गया है। पीएसएल में तीन और खिलाड़ी कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए, इस टी20 लीग में इस तरह से कुल सात खिलाड़ी अभी तक कोविड-19 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
PSL postponed indefinitely. Another cruel reminder of the times we are living in. #COVID is still here. And we must appreciate whenever we get to see Live sport....and respect the protocols.
— Aakash Chopra (@cricketaakash) March 4, 2021
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा, 'टीम मालिकों के साथ मीटिंग के बाद और खिलाड़ियों के स्वास्थ को सबसे ऊपर रखते हुए पीसीबी ने फैसला लिया है कि पीएसएल 6 को तुरंत प्रभाव से स्थगित किया जा रहा है। टूर्नामेंट में कोविड-19 महामारी के सात मामले सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है।' पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन का आगाज 20 फरवरी को हुआ था और फाइनल मैच 22 मार्च को खेला जाना था। इस लीग के 14 मैच खेले जा चुके हैं।
पीएसएल 6 में कुल 34 मैच खेले जाने थे। इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन बता चुके हैं कि जो दो विदेशी खिलाड़ी कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, वह उनमें से एक हैं। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।
Herald