
.jpg)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की. पडिक्कल ने पिछले सीजन में अपनी अच्छी बल्लेबाजी का श्रेय कोहली को दिया. उन्होंने कहा कि विराट का खेल का स्तर बहुत ऊंचा है. जब आप उनके साथ बल्लेबाजी करते हैं, तो उनके बराबर आने के लिए आपको भी अपने खेल का स्तर उठाना पड़ता है. इस वजह से मेरी बल्लेबाजी में भी सुधार आया. वो (कोहली) खेल को बहुत आसान बना देते हैं.

पडिक्कल ने इंटरव्यू में कहा कि कोहली खेल को बेहतर समझते हैं. उन्हें पता होता है कि कब गेंदबाज के खिलाफ चांस लेना है और कब अपने आप को रोकना है. जब आपके साथ इतनी गहरी समझ वाला बल्लेबाज खेलता है तो दूसरे छोर से आपका काम बिल्कुल आसान हो जाता है. पडिक्कल ने एबी डिविलियर्स की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि डिविलियर्स में खेल के प्रति गजब का जुनून है.
.webp)
पडिक्कल ने आईपीएल 2020 में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल पिछले आईपीएल में विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(RCB) के लिए बड़ी खोज साबित हुए थे. इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता. आईपीएल के अपने पहले ही सीजन में पडिक्कल टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. इस ओपनर ने लीग के 15 मैच में 124 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए. आईपीएल से पहले पडिक्कल जबरदस्त फॉर्म में हैं. उन्होंने घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी(Vijay Hazare Trophy) में शानदार बल्लेबाजी की थी. टूर्नामेंट के सात मैच में पडिक्कल ने 7 मैच में 147 से ज्यादा की औसत से 737 रन बनाए. उन्होंने सातों मैच में पचास या उससे ज्यादा रन बनाए. इस दौरान इस बल्लेबाज ने चार शतक लगाए.
Herald