Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी ही गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने लपका STUNNING कैच- देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच 10 मार्च को खेला गया। मैच एंटीगा के सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया, जिसे वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच के दौरान वेस्टइंडीज के लिमिटेड ओवर फॉर्मैट के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने ऐसा कैच लपका, जो देखकर हर कोई दंग रह गया। पोलार्ड ने श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। एक बार पोलार्ड के हाथ से गेंद स्लिप कर गई, लेकिन उन्होंने तेजी दिखाते हुए जमीन पर गेंद गिरने से पहले लंबी डाइव लगाकर गेंद अपने हाथ में ले ली।


इस कैच का वीडियो वेस्टइंडीज क्रिकेट के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा गया है कि कोई ऐसी चीज है क्या जो कप्तान पोलार्ड नहीं कर सकते हैं? मैच की बात करें तो श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 232 रनों पर सिमट गई। जवाब में वेस्टइंडीज ने 47 ओवर में दो विकेट गंवाकर 236 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। शाई होप ने 110 रनों की पारी खेली।


Herald