Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 की तरह ODI सीरीज से भी मिल सकता है जसप्रीत बुमराह को आराम

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। इससे उन्हें मैदान पर खेलते देखने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही किया जा चुका है जिसमें बुमराह को आराम दिया गया है। अभी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित नहीं हुई है लेकिन चौथे टेस्ट से निजी कारणों से हटने वाले पेसर बुमराह को वनडे सीरीज में भी आराम दिया जा सकता है।


बुमराह को भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मौका मिला लेकिन दूसरे टेस्ट से आराम दिया गया। इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच में उन्हें गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला क्योंकि स्पिनरों अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने ही जीत की पटकथा लिख दी थी। अब 4 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से भी वह निजी कारणों से हट गए हैं।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह 23 मार्च से पुणे में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी खेलते नजर नहीं आएंगे। उन्हें टी20 सीरीज की तरह वनडे में भी आराम दिया जा सकता है। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद पांच मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेली जाएगी जिसके बाद 23 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। पांचों टी20 मैच अहमदाबाद में ही खेले जाएंगे।



Herald