

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी-20 मैच इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने अंग्रेजों को 8 रन से शिकस्त दी. इसके साथ ही टी-20 सीरीज में मेजबानों ने 2-2 से बराबरी कर ली. ये मैच कई वजहों से चर्चा में रहा लेकिन हर किसी का ध्यान इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन पर नहीं गया.
We fall short tonight.
— England Cricket (@englandcricket) March 18, 2021
Scorecard: https://t.co/IFerdiO30i
???????? #INDvENG ???????????????????????????? pic.twitter.com/jhXEmgNfWy
मौजूदा सीरीज के चौथे टी-20 मैच में इंग्लैंड (England) के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) 2 टोपियां पहनकर फील्डिंग करते हुए नजर आए. गौरतलब है कि तीसरे टी-20 मुकाबले में भी उन्होंने ऐसा ही किया था. कई क्रिकेट फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है. कोरोना के दौर में आईसीसी के नए नियमों की वजह से इयोन मोर्गन ने ऐसा किया. इस नियम के मुताबिक मैच के दौरान क्रिकेटर्स और अंपायर्स को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होता है. ऐसे में कोई भी खिलाड़ी अपना सामान अंपायर या साथी खिलाड़ियों को नहीं दे सकते. प्लेयर्स को अपनी टोपी और चश्मे का ख्याल खुद रखना होता है.
आईसीसी के नए नियम की वजह से मैदान में मौजूद क्रिकेटर्स को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने इसका उपाय निकालते हुए एक साथ 2 टोपियां पहन ली. यूएई में हुए आईपीएल 2020 के दौरान भी कुछ खिलाड़ियों ने मैच के दौरान ऐसा किया था.
Herald