Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 WC पर राजनीति कर रहा PAK, BCCI के एक अधिकारी ने जमकर लताड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क। इस साल भारतीय सरजमीं पर अक्तूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है। इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार गलत बयानबाजी कर रहा था। वर्ल्ड टी-20 के बहाने गंदी राजनीति की हरकतें कर रहा था, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी ने पड़ोसी क्रिकेट बोर्ड को मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल, बीते कुछ दिनों से एहसान मनी एक तरह का बयान दे रहे हैं। वह टी-20 विश्व कप से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों, फैंस, मीडियाकर्मी के लिए वीजा की गारंटी चाह रहे हैं। वरना टूर्नामेंट को भारत की जगह UAE में आयोजित करने की बात कर रहे।


BCCI अधिकारी ने कहा मनी के बयानों को बचकाना करारा दिया। उन्होंने कहा कि मनी सारे नियम जानते हुए भी मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं। हमारे केंद्र सरकार की स्पष्ट नीति है कि किसी भी खेल टूर्नामेंट के लिए भारत आने वाले सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को तुरंत वीजा दिया जाए। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि, 'कोरोना महामारी के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और ICC के पूर्व चेयरमैन शशांक मनोहर ने उनकी काफी मदद की। बावजूद इसके उनका बयान चौंकाने वाला है।

लगता है कि वे टूर्नामेंट नहीं खेलना चाहते, शायद इसलिए ही इस तरह की बातें कर रहे हैं। मनी अच्छी तरह से हैं कि वीजा को देना किसी भी क्रिकेट बोर्ड के अधिकार में नहीं है। यह उस देश की सरकार ही तय करती है। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि मनी को भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट रिश्ते सुधारने की ओर काम करना चाहिए, न कि खाई और गहरी करने के लिए। इस मामले में ICC UN (संयुक्त राष्ट्र संघ) की तरह भूमिका निभाएगी? अगला कदम क्या होगा? क्या पाकिस्तान टूर्नामेंट खेल पाएगा? यह सब बोर्ड नहीं जानता।



Herald