Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली का नया रिकॉर्ड, Team India के लिए 200 इंटरनेशनल मैचों में की कप्तानी

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के आखिरी वनडे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया. इसके साथ ही वो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरुद्दीन के क्लब में शामिल हो गए.

200 क्लब में विराट कोहली


विराट कोहली भारत के लिए 200 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं. विराट को जनवरी 2017 में तीनों फॉर्मेट्स में टीम इंडिया की कप्तानी सौंप दी थी. रविवार के दिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली ने ये मुकाम हासिल किया.

एमएस धोनी सबसे आगे


विराट कोहली (Virat Kohli) के अलावा एमएस धोनी (MS Dhoni) और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 200 मैचों में कप्तानी है. अजहर ने 221 मैचों में टीम इंडिया (Team India) की कमान संभाली, जबकि धोनी ने भारत के लिए 332 मैचों में कप्तानी की है. एमएस धोनी (MS Dhoni) के दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) को भारतीय टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी. धोनी ने इसके बाद जनवरी 2017 में सीमित ओवरों की कप्तानी भी छोड़ दी थी जिसके बाद कोहली तीनों फॉर्मेट्स में टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए थे.



Herald