Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: 2 महीने बाद मैदान पर लौटे जडेजा, बैटिंग और बॉलिंग की जमकर की प्रैक्टिस

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मैदान पर वापसी कर ली है। जडेजा ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बैटिंग और बॉलिंग की जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। जडेजा इन दिनों एनसीए में मौजूद हैं और अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के लिए जडेजा को टीम में नहीं चुना गया है।

ट्विटर पर शेयर किए वीडियो में रवींद्र जडेजा पहले बैटिंग और फिर गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। जडेजा के अगूंठे में फैक्चर हो गया था, जिसके चलते वह क्रिकेट से इतने दिनों तक दूर रहे थे। जड्डू ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'बॉल और बॉल को दो महीनों के बाद पकड़कर अच्छा रहा है।' जडेजा का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई लिमिटेड ओवर सीरीज में बेहद शानदार रहा था। वहीं मेलबर्न टेस्ट में रहाणे की कप्तानी में मिली जीत में भी जडेजा ने गेंद से अहम योगदान दिया था।


9 अप्रैल से शरू होने वाले आईपीएल में जडेजा के खेलनी की पूरी संभावना है। जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा हैं और पिछले सीजन टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, सीएसके की टीम आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। पिछले एक साल में भारतीय ऑलराउंडर ने टीम इंडिया को बल्ले और गेंद दोनों से ही जबर्दस्त प्रदर्शन करके कई मैचों में यादगार जीत दिलाई है। बैटिंग और बॉलिंग के अलावा, जडेजा अपनी फील्डिंग से भी काफी उपयोगी रहे हैं।



Herald