

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच मुकाबला खेला गया. जहां लाहौर कलंदर्स ने आसानी से यह मुकाबला जीत लिया. मैच के हीरो शाहीन शाह अफरीदी रहे. शाहीन शाह अफरीदी ने शानदार अंदाज में बाबर आजम को बोल्ड मारा, लेकिन उसके बाद जश्न नहीं मनाया. उन्होंने बार आजम के कंधे पर हाथ रखा और माफी मांगी. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
2 ओवर में कराची 20 रन बना चुका था. शाहीन शाह अफरीदी 5वां ओवर डाल रहे थे. उस वक्त क्रीज पर शरजील खान और बाबर आजम मौजूद थे. अफरीदी की इन स्विंग पर बाबर ने डिफेंड करने की कोशिश की. बॉल सीधे विकेट पर लगी और वो बोल्ड हो गए. अफरीदी ने जश्न नहीं मनाया और वो बाबर आजम के पास पहुंच गए. उन्होंने बाबर के कंधे पर हाथ रखा और माफी मांगते दिखे. कराची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए. शरजील खान ने 64 रन बनाए. उनके अलावा मोहम्मद नबी ने 57 रन बनाए. वहीं लाहौर से शाहीन शाह अफरीदी ने 3 विकेट लिए. उनके अलावा हारिस राउफ, अहमद दानियल, डेविड वाइस और समित पटेल को 1-1 विकेट मिले.The now and future kings of Pakistan.@iShaheenAfridi comes out on top for today. @babarazam258 will be back.#HBLPSL6 | #MatchDikhao | #KKvLQ pic.twitter.com/2s7LplutZU
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 28, 2021
187 रन का पीछा करने उतरी लाहौर के लिए शुरुआत कुछ खास नहीं रही. वो शून्य पर ही अपने दो विकेट खो चुका था. उसके बाद फखर जमान ने धमाकेदार बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया. उन्होंने 83 रन की पारी खेली. उनके अलावा बेन डंक ने नाबाद 57 रन की पारी खेली. डेविड वाइस ने 9 गेंद पर 31 रन जड़े और मैच को जिता दिया.
Herald