Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन सिंह की 'फ्रेंडशिप' का टीजर रिलीज, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के ऑफ़ ब्रेक स्पिनर हरभजन सिंह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में हरभजन सिंह की फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ का टीज़र रिलीज हुआ है. फिल्म का टीज़र आज यानी 1 मार्च को रिलीज किया गया है और टीज़र को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. टीज़र में हरभजन सिंह के अलग-अलग किरदार देखने को मिल रहे हैं, जिसमें वो कभी लड़ाई, डांस और कभी दमदार एक्टिंग करते दिखाई दे रहे हैं. वह फिल्म के एक सीन में क्रिकेट की गेंद पकड़े हुए भी नजर आ रहे हैं. हरभजन सिंह की ये फिल्म साउथ में बनी है जो हिंदी में डब होगी.

फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ की बात करें को ये फिल्म इसी साल रिलीज की जाएगी. आपको बता दें, इससे पहले हरभजन सिंह साल 2013 में पंजाबी फिल्म में डेब्यू कर चुके हैं. हरभजन सिंह ने पंजाबी फिल्म में एक पुलिसकर्मी का किरदार निभाया था. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और वो कई टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं. हरभजन को क्रिकेट के साथ-साथ फिल्मों में एक्टिंग करने का काफी शौक है. लेकिन देखने वाली ये बात होगी कि भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की नई फिल्म ‘फ्रेंडशिप’ दर्शकों को पसंद आती है या नहीं.

आपको बता दें, हरभजन सिंह ने 17 अप्रैल 1998 को अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी. उनका क्रिकेट करियर शानदार रहा. उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से भारतीय टीम को कई शानदार मैच जीताए थे.



Herald