Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जंगल में घूमते वक्त जडेजा के रास्ते में आया बाघ, देखिए फिर क्या हुआ: VIDEO

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. जडेजा आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में नजर आए थे. इस सीरीज के दौरान जडेजा को अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था. जडेजा चोट के कारण फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ हो रही सीरीज से भी बाहर हैं. जडेजा इन दिनों जंगल सफारी का लुत्फ उठा रहे हैं. जडेजा अपने फुर्सत के पल जंगल सफारी कर के बिता रहे हैं. इस दौरान रविंद्र जडेजा के रास्ते में एक बाघ आ गया, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'वह बस मेरे जल्दी स्वस्थ होने की कामना के लिए निकला है.' जडेजा ने इस वीडियो को फैंस के साथ साझा करते हुए अपना अनुभव बताया है.

जडेजा (Ravindra Jadeja) को जानवरों से खूब लगाव है. जडेजा के पास तीन घोड़ें भी हैं. अब से एक महीने पहले फरवरी में भी जडेजा रात के समय गुजरात के सासनगीर में रोड ट्रिप के दौरान शेरों के बीच घूमते नजर आए थे. जडेजा ने अपना ये वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया था. जडेजा (Ravindra Jadeja) ने एक बार साल 2016 में शेरों के साथ तस्वीरें खिंचवाई थीं, जिसके बाद उन पर जुर्माना तक लग गया था. साल 2018 में एक बार फिर साउथ अफ्रीका दौरे पर वो शेरों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए थे. इससे समझ आता है कि जडेजा का लगाव जंगली जानवरों से भी काफी है.

रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए 51 टेस्ट मैचों में 36.19 की औसत से 1954 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 100 रन रहा. टेस्ट मैचों में जडेजा के नाम 220 विकेट हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 48 रन देकर 7 विकेट रहा है. भारत के लिए जडेजा ने 168 वनडे मैचों में 35.58 की औसत से 2411 रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 87 रन रहा. वनडे में जडेजा के नाम 188 विकेट हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 36 रन देकर 5 विकेट रहा है.



Herald