Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड का दौरा खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस से जुड़े रोहित शर्मा, देखें VIDEO

इंग्लैंड का लगभग दो महीने का भारतीय दौरा अब खत्म हो गया है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी बादशाहत रखते हुए टेस्ट सीरीज में 3-1, टी-20 सीरीज में 3-2 और अब वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की। इस नायाब कामयाबी के बाद लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा अब अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। इसका वीडियो खुद फ्रैंचाइजी टीम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।

इसमें रोहित बीएमडब्ल्यू कार में आते नजर आ रहे हैं, साथ ही बैकग्राउंड में मुंबई इंडियंस का थीम सॉन्ग 'आला रे' बज रहा है। बता दें कि नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ियों का अपनी-अपनी आईपीएल टीमों से जुड़ना जारी है। रोहित से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने भाई क्रुणाल पांड्या और सूर्यकुमार यादव के साथ मुंबई इंडियंस से जुड़ चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर तीनों की फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले सीजन यूएई में खेले गए आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को फाइनल मैच में हराकर लगातार दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया था। मुंबई की टीम आईपीएल की ट्रॉफी को सबसे ज्यादा पांच बार अपने नाम कर चुकी है। साथ ही रोहित छह बार आईपीएल का खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं।



पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगली सीजन के लिए हाल ही में नई जर्सी को लॉन्च किया है, जिसमें ब्रह्माण्ड की संचरना के पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है। जर्सी के बारे में टीम के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने हर साल एक विरासत को आगे बढ़ाया है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है। हमारे पांच आईपीएल खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।



Herald