Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

माइकल वॉन ने खुदी हुई पिच पर की रिपोर्टिंग, टीम इंडिया को किया ट्रोल..देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की दो दिन में मिली हार को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. वॉन ने चौथे टेस्ट से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वी़डियो पोस्ट किया है जो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल वॉन ने चौथे टेस्ट की पिच को लेकर व्यंग्य किया है. जो वीडियो इंग्लैंड पूर्व कप्तान ने पोस्ट की है उसमें वो ऊबड़-खाबड़ पिच पर खड़े होकर पिच की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. बता दें कि 2 मार्च को भी वॉन ने ऐसी ही जगह पर से फोटो पोस्ट की थी और कैप्शन में लिखा था कि आखिरी टेस्ट की तैयारी हो रही है.

वॉन के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है. 4 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट मैच भारतीय टीम 10 विकटों से जीतने में सफल रही थी. तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पिच को लेकर तरह-तरह के बयानबाजी कर रहे हैं. ऐसे में भारत के कप्तान विराट कोहली ने आखिरी टेस्ट से पहले मीडिया से बात करते हुए पिच की आलोचना करने वालों को फटकार लगाई है.

कोहली ने गुरूवार से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘स्पिन होती पिचों के बारे में हमेशा ज्यादा हो-हल्ला और ज्यादा ही बातचीत होती है. ''उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारी मीडिया उन विचारों का खंडन करने और ऐसे विचारों को पेश करने की स्थिति में है कि केवल स्पिन पिचों की ही आलोचना करना अनुचित है तो ही यह संतुलित बातचीत होगी. कोहली ने तीसरे टेस्ट मोटेरा की पिच पर अपनी टीम विफलता के लिये बल्लेबाजों की तकनीक को जिम्मेदार ठहराया था.



Herald