

अहमदाबाद: भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले गए चौथे टी-20 मैच में अंपायरों के फैसले पर जमकर बवाल हुआ. इस मैच में दो मौकों पर थर्ड अंपायर ने टीम इंडिया के खिलाफ गलत फैसले सुनाए. दरअसल, इस मैच में भारतीय पारी के 14वें ओवर में दूसरी गेंद पर थर्ड अंपायर ने सूर्यकुमार यादव के कैच को लेकर गलत फैसला सुनाया.
These types of reactions are the consequences of a mentally challenged average decision-making policy of 3rd standard umpring in an enhanced technology, period.@imVkohli @surya_14kumar @BCCI pic.twitter.com/EeALeR4lGT
— Umesh Bharatpuria (@umeshbhartpuria) March 18, 2021
रिप्ले में गेंद जमीन को साफ छूती हुई दिखाई दे रही थी, लेकिन टीवी अंपायर ने फील्ड अंपायर के आउट के फैसले को बरकरार रखा. थर्ड अंपायर के इस फैसले पर कप्तान विराट कोहली मैदान के बाहर डग आउट में भड़कते हुए नजर आए. विराट कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि सूर्यकुमार यादव को गलत आउट दिए जाने के बाद विराट कोहली काफी नाराज थे और वह कैमरे के सामने कुछ कहते भी नजर आए.
जब सूर्यकुमार बड़ी पारी की तरफ बढ़ रहे थे तब उन्हें थर्ड अंपायर (Third Umpire) के गलत फैसले का खामियाजा भुगतना पड़ा. सूर्यकुमार ने जब सैम कुरेन की गेंद को फाइन लेग की तरफ हिट किया तब फील्डर डेविड मलान ने डाइव लगाया और कैच करने की कोशिश की. रिप्ले में गेंद जमीन को साफ छूती हुई दिखाई दे रही थी, लेकिन टीवी अंपायर ने फील्ड अंपायर के आउट के फैसले को बरकरार रखा.
Herald