Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VVS लक्ष्मण की भविष्यवाणी, T-20 WC में अहम रोल निभाएंगे अनुभवी भुवनेश्वर कुमार

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि इस साल टी-20 विश्व कप में भारत के अभियान में भुवनेश्वर कुमार अहम भूमिका निभाएंगे और इस तेज गेंदबाज के काम के बोझ को मैनेजमेंट को प्राथमिकता देने की जरूरत है। चोट के कारण लंबे ब्रेक के बाद भुवनेश्वर ने भारत की टी-20 टीम में वापसी की। उन्हें पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी थी जिसके कारण वह आईपीएल और फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए थे। लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'मुझे बेहद खुशी है कि भुवनेश्वर ने दोबारा फिटनेस हासिल कर ली क्योंकि वह भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण गेंदबाज है, विशेषकर लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट में।


उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह के अलावा भारतीय गेंदबाजी क्रम में अगर किसी को नई गेंद और डैथ ओवरों दोनों में गेंदबाजी का अनुभव है तो वह भुवनेश्वर हैं। लक्ष्मण ने कहा, 'वह काफी महत्वपूर्ण सदस्य है, हमें भुवनेश्वर कुमार का ख्याल रखना होगा क्योंकि वह नवंबर में विश्व कप में काफी अहम भूमिका निभाने वाले हैं।' उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने अपना पिछला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला दिसंबर 2019 में खेला था। लक्ष्मण ने कहा कि उसके शत प्रतिशत फिट रहने के लिए मुझे लगता है कि भुवनेश्वर कुमार के काम के बोझ और चोट को मैनेजमेंट को प्राथमिकता और अहमियत देनी चाहिए।


लक्ष्मण को लगता है कि भुवनेश्वर को शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में दो से अधिक मुकाबले खेलने को नहीं मिलेंगे। लक्ष्मण ने रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने के लिए शिखर धवन पर विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल को तरजीह दी। उन्होंने कहा कि दूसरे सलामी बल्लेबाज का चयन मुश्किल सवाल है।लिमिटेड ओवरों के क्रिकेट में रोहित शर्मा का चुना जाना तय है। मैं लोकेश राहुल के साथ जाऊंगा क्योंकि पिछले कुछ महीनों और सालों में मुझे लगता है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने जब भी लोकेश राहुल को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा है तो उसने उस स्थान पर शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल और विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद धवन के सीरीज में रिजर्व सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने की उम्मीद है।



Herald