Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WI vs SL: ODI सीरीज जीतने के बाद भावुक हुए पोलार्ड, अंकल को डेडिकेट की जीत

\

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने दूसरे वनडे में मिली जीत का अपने दिवंगत चाचा को समर्पित किया। पोलार्ड के अंकल स्टीवन श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले ही गुजर गए थे। एविन लुईस के 103 और शाई होप के 84 रनों की बदौलत वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

पोलार्ड ने कहा कि हम टी-20 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। खिलाड़ियों को जिम्मेदारी से खेलते हुए देखना अच्छा है। उन्होंने बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजो की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमने सीरीज जीत ली है और हम देखेंगे कि क्या हम सीरीज 3-0 से जीत सकते हैं। पोलार्ड ने आगे कहा कि आज एक व्यक्ति के तौर पर मेरे लिए क्रिकेट में सबसे कठिन दिन है। जिस इंसान के चलते मैं आज क्रिकेट खेल रहा हूं, उन्हीं अंकल स्टीवन का आज सुबह निधन हो गया। मैं इस सीरीज में मिली जीत को आपको समर्पित करता हूं।


274 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों ने शानादर शुरुआत की। लुईस और होप के बीच पहले विकेट के लिए 192 रनों की पार्टनरशिप हुई। श्रीलंका ने भले ही वेस्टइंडीज के पांच खिलाड़ियों को आउट किया लेकिन निकोलस पूरन के 35 रन की मदद से मेजबानों ने दो गेंद पहले ही पांच विकेट से जीत हासिल कर ली। इससे पहले दनुष्का गुणाथिलाका ने श्रीलंका की तरफ से 96 रन बनाए। श्रीलंका ने पचास ओवरों में 8 विकेट खोकर 273 रन बनाए। आखिरी पांच ओवरों में श्रीलंका ने 51 रन बनाए। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच अब रविवार को तीसरे और आखिरी वनडे होगा।



Herald