ब्यूनस आयर्स
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अर्जेंटीना दौरे पर पहली हार का सामना करना पड़ा जब ओलंपिक चैंपियन टीम ने मंगलवार को यहां अभ्यास मैच में उसे 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल आठवें मिनट में लुकास टोस्कानी ने किया।
भारत ने अर्जेंटीना को एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दो मुकाबलों में हराया था। भारत ने पहला मैच शूट आउट में जीता जब नियमित समय के बाद दोनों टीमें 2-2 से बराबर थी। मेहमान टीम ने इसके बाद दूसरे मुकाबले में 3-0 से आसान जीत दर्ज की।
तीसरे अभ्यास मैच में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी। शिलानंद लाकड़ा और मनदीप सिंह ने गोल करने के अवसर जुटाए, लेकिन अर्जेंटीनी गोलकीपर जुआन मैनुअल ने अच्छे बचाव किए। दूसरे क्वार्टर में भारतीय गोलकीपर कृष्ण पाठक ने भी अच्छे बचाव किए थे। तीसरे क्वार्टर में सुरेंद्र ने पेनाल्टी कार्नर दिलाया लेकिन गोल नहीं हो सका।
The post अर्जेंटीना में हॉकी टीम की पहली हार, अभ्यास मैच में मिली -01 से मात appeared first on Bhavtarini.