Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस गेंदबाज ने धोनी को 200वें मैच में दिया जीत का तोहफा, जाने नाम!

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की पंजाब के खिलाफ MS धोनी ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिएअपना 200वां मैच खेला. इस मैच मे CSK ने पंजाब टीम को 6 विकेट से हरा दिया. पंजाब ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 106 रन बनाए. जवाब में चेन्नई ने 15.4 ओवरों में 107/4 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस मैच मे चेन्नई के गेंदबाज दीपक चाहर की अहम भूमिका रही. दीपक ने 13 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की MS धोनी ने CSK के लिए अबतक IPL में 176 मुकाबले खेले हैं. साथ ही उन्होंने CSK के लिए 24 मुकाबले चैम्पियंस लीग टी20 में खेले थे. धोनी ने सीएसके लिए 199 मैचों में कप्तानी की है. 2012 के चैम्पियंस लीग के एक मुकाबले में धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा जरूर थे, लेकिन उस मैच में कप्तानी का भार सुरेश रैना के हाथों में था. धोनी ने ओवरऑल आईपीएल में अबतक कुल 206 मैच खेले हैं.

दोस्तो आपको बता दे की धोनी एक टीम के लिए 200 टी20 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. कोहली ने आरसीबी के लिए अबतक 209 मैच खेले हैं. दोस्तो तीसरे पायदान पर इंग्लैंड के जेम्स हिल्ड्रेथ हैं. उन्होंने समरसेट के लिए अबतक 196 टी20 मैच खेले हैं. धोनी की कप्तानी में CSK ने 3 बार IPL का खिताब जीतने में सफल हुई है. उन्होंने सीएसके के लिए में 200 मैचों में 40.60 की औसत से कुल 4507 रन बनाए हैं, जिनमें 22 अर्धशतक शामिल हैं. वह सुरेश रैना के बाद सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. रैना ने सीएसके के लिए अबतक 190 मैचों में 5,431 रन बनाए हैं.



Herald