

2 अप्रैल 2021 को भारत को विश्व चैंपियन बने एक दशक पूरा हुआ। इस मौके पर युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग समेत कई क्रिकेटरों ने उन खास पलों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। टीम इंडिया ने फाइनल मैच में श्रीलंका को हराकर 28 साल बाद विश्व कप को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में गौतम गंभीर और धोनी ने शानदार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम में मुकाबले का एकसाथ लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
Was rewatching 2011 WC final and found this ???? @PrithviShaw @RandomCricketP1 @ovshake42 @joybhattacharj @gauravkapur @bhogleharsha @CricCrazyJohns @cricbuzz @ESPNcricinfo @cricketworldcup @BCCI @ICC @DelhiCapitals pic.twitter.com/dl8nGhTtre
— Niranjan Nuthalapati (@Niranjan_N3) April 2, 2021
ट्विटर पर एक फैन द्वारा शेयर की गई फोटो में अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ एक दूसरे के आसपास बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने इस फोटो में मुंबई इंडियंस की जर्सी और कैप पहन रखी है। इस फोटो को देखकर फैन्स सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा है और वह पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं और उनको रिटेन किया गया था।
पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे में काफी शानदार रहा था और उन्होंने वह एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। शॉ ने खेले 8 मुकाबलों में 165.40 के लाजवाब औसत से 827 रन बनाए थे और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 138.29 का रहा था। इससे पहले शॉ आईपीएल 2020 और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुरी तरह से फेल रहे थे, जिसके बाद उनकी बैटिंग की जमकर आलोचना हुई थी। शॉ की कप्तानी में मुंबई ने फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश की टीम को 6 विकेट से हराकर विजय हजारे के खिताब को अपने नाम किया था।
Herald