Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन ने आईपीएल 2021 से लिया ब्रेक

 नई दिल्ली 
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 से दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर आर अश्विन ने ब्रेक ले लिया है। अश्विन का परिवार इस समय कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहा है और अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में अश्विन खेलने उतरे, लेकिन इसके बाद उन्होंने ट्विटर के जरिए बताया कि वह इस सीजन में आगे नहीं खेलेंगे।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मैं कल से आईपीएल के इस सीजन से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहा है और मैं इस मुश्किल समय में उन्हें सपोर्ट करना चाहता हूं। अगर चीजें बेहतर होती है, तो मैं फिर से वापसी करूंगा। शुक्रिया दिल्ली कैपिटल्स।' दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला गया, जो सुपर ओवर तक पहुंचा।

The post अश्विन ने आईपीएल 2021 से लिया ब्रेक appeared first on Bhavtarini.