Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

55 लाख रुपये में हुआ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का आर्मबैंड नीलाम 

 नई दिल्ली 
पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पिछले सप्ताह विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले के दौरान बेलग्रेड में गुस्से में जिस 'आर्मबैंड को मैदान पर फेंका था उसके लिए एक अज्ञात व्यक्ति ने चैरिटी (परोपकार) नीलामी में 64,000 यूरो (लगभग 55.22 लाख रुपये) की बोली लगायी। सर्बिया की सरकारी टेलीविजन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सर्बिया के एक मानवतावादी समूह ने रीढ़ की हड्डी की बीमारी का सामना कर रहे छह महीने के बच्चे के चिकित्सा उपचार के लिए पैसे जुटाने के लिए इस नीले रंग की आर्मबैंड के लिए ऑनलाइन नीलामी का आयोजन किया था।
    
पिछले सप्तान सर्बिया के खिलाफ मैच के आखिरी क्षणों में रोनाल्डो के गोल को अमान्य करार दिया गया था जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गये थे। यह मैच 2-2 से ड्रा रहा था। ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते समय उन्होंने अपने 'आर्मबैंड को गुस्से में मैदान के सामने फेंक दिया था। मैच के बाद अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने इसे चैरिटी समूह को दे दिया। इस हरकत के लिए हालांकि रोनाल्डो की काफी आलोचना हुई थी।

The post 55 लाख रुपये में हुआ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का आर्मबैंड नीलाम  appeared first on Bhavtarini.