Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजू सैमसन पिछले दो मैचों में महज 5 रन ही बना पाए

मुंबई. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन असफलताओं से परेशान नहीं हैं और उन्होंने कहा कि वह आईपीएल में अपने नैसर्गिक अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे. सैमसन ने पहले मैच में धुआंधार शतकीय पारी खेली थी. इस मैच में राजस्‍थान को पंजाब किंग्स के हाथों करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सैमसन का बल्ला नहीं चल पाया था.

राजस्‍थान की चेन्नई के हाथों 45 रन की हार के बाद सैमसन ने कहा कि असल में खेल के इस फॉर्मेट में ऐसा होता रहता है. मेरा मानना है कि आईपीएल में जोखिम भरे शॉट खेलने जरूरी होते हैं. मैंने पहले भी कहा था कि जब मुझे सफलता मिली तब मैंने काफी जोखिम उठाया. यही वजह है कि मैंने शतक लगाया. इसलिए यह उस दिन और आपकी मानसिकता पर निर्भर करता है.

उन्होंने कहा कि असल में मैं अपने शॉट पर अंकुश नहीं लगाना चाहता हूं. मैं अपने शॉट खेलना चाहता हूं और उसी अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखना चाहता हूं जो मुझे पसंद है. इसलिए मुझे अपनी राह में आने वाली असफलताएं भी मंजूर हैं. मैं आउट होने को लेकर चिंतित नहीं हूं, लेकिन मैं आगामी मैचों में टीम की जीत में योगदान भी देना चाहता हूं.
उन्होंने कहा कि आईपीएल लंबी अवधि का टूर्नामेंट है और कुछ मैचों में असफल होना सामान्य बात है. सैमसन ने कहा कि अच्छे प्रदर्शन का दबाव हमेशा रहता है. जब आप आईपीएल में खेलते हैं तो दबाव रहता है. कुछ अवसरों पर आपको सफलता मिलती है और कुछ अवसरों पर आप नाकाम रहते हो.

उन्‍होंने कहा कि आईपीएल लंबी अवधि का टूर्नामेंट है और आपको लगातार 14 मैच खेलने होते है. ऐसे में कुछ मैचों में असफल होना सामान्य बात है. बल्लेबाजी क्रम के बारे में उन्‍होंने कहा कि शिवम दुबे का नंबर चार पर बल्लेबाजी करना महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बल्लेबाजी क्रम बहुत अच्छा है. शिवम दुबे ऐसे बल्लेबाज हैं जो स्पिन और तेज गेंदबाजी को अच्छी तरह से खेलते हैं. नंबर चार उनके लिए अनुकूल स्थान है. असल में यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है.

The post संजू सैमसन पिछले दो मैचों में महज 5 रन ही बना पाए appeared first on Bhavtarini.