Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सहित 7 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित 

नई दिल्ली
कोरोना वायरस एक बार फिर से देशभर में अपना प्रकोप फैला रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम के 7 सदस्य कोरोना संक्रमित हो गई हैं। महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। उनके अलावा टीम में 6 और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हैं। साथ ही सपोर्ट स्टाफ के दो सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है ये सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के लिए अपने गृह नगर से बेंगलूरू के परिसर पहुंचे थे, जिसके बाद तय प्रोटोकॉल के तहत इन लोगों का कोरोना टेस्ट 24 अप्रैल को कराया गया। 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल के अलावा सविता पूनिया, शर्मिला देवी, रजनी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और सुशीला कोरोना संक्रमित हैं। साथ ही वीडियो विश्लेषक अमृत प्रकाश और वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोम्बार्ड भी कोरोना संक्रमित हैं। इन सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ में कोरोना के लक्षण नहीं थे। लेकिन इन लोगों को अलग जगह पर रखा गया है। बता दें कि टीम ने जनवरी माह में अर्जेंटीना का दौरा किया था। यहां जूनियर टीम बी और सीनियर टीम के साथ भारतीय महिला टीम ने 7 मैच खेले थे।
 

The post भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सहित 7 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित  appeared first on Bhavtarini.