Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोरोना से लड़ाई में आगे आई राजस्थान रॉयल्स, भारत को मदद के 7.5 करोड़ रुपये दिए

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस से भारत मे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा हैं। भारत के हाल बेहाल हो रहा हैं। कोरोना से लड़ने के लिए कई लोगों ने अपना हाथ बढ़ाया हैं। जिसमे से एक IPL की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने कोविड-19 से लड़ाई में भारत के लोगों की मदद के लिए 7.5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. खिलाड़ियों के साथ ही टीम के मालिक और टीम प्रबंधन ने फंड जुटाने का काम किया है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह फ्रेंचाइजी रॉयल राजस्थान फाउंडेशन और ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के साथ मिलकर फंड जमा करने का काम कर रही है. बता दें कि ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट भारत सरकार के साथ मिलकर काम करता है. राजस्थान रॉयल्स ने बयान जारी कर कहा, 'हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कोविड-19 वायरस से भारत में प्रभावित लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए हमने 7.5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है.'

दोस्तों आपको बता दे की इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने 38 लाख और ब्रेट ली ने 40 लाख रुपये देने की घोषणा की.दोस्तों IPL की टीम DC ने कोरोना महामारी के खिलाफ दिल्ली की जंग में सहायता के लिए डेढ़ करोड़ रुपये दिए. इस रकम का इस्तेमाल जरूरी चिकित्सा आपूर्ति, आक्सीजन सिलेंडर और कोविड किट खरीदने में किया जाएगा.



Herald