Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टूर्नामेंट से 8 दिन पहले KKR के प्लेयर नीतीश राणा की रिपोर्ट पॉजिटिव

इंडियन प्रीमियर लीग पर कोरोना का साया मंडराने लगा है। 14वां सीजन शुरू होने से 8 दिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के प्लेयर नीतीश राणा के कोरोना संक्रमित होने की खबर है। सूत्रों की मानें तो राणा गोवा में छुट्टी मनाने के बाद टीम से जुड़े थे। दो दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, लेकिन BCCI और KKR की ओर से अब तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश मुंबई स्थित टीम होटल में क्वारैंटाइन हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। IPL का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू होना है।

फाइनल 30 मई को होगा। पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। KKR का पहला मैच 11 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है। नीतीश ने पिछले साल KKR के लिए 14 मैच में 25.14 की औसत से 254 रन बनाए हैं। उन्होंने IPL में अब तक खेले 60 मैच में 28.17 की औसत से 1437 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 135.56 का रहा है।


KKR टीम से लगभग सभी खिलाड़ी जुड़ चुके हैं। शुभमन गिल, कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी जैसे प्लेयर्स ने ट्रेनिंग करते हुए फोटो भी शेयर किए हैं। KKR के सोशल मीडिया साइट्स पर आंद्रे रसेल, कप्तान ओएन मोर्गन, दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन भी प्रैक्टिस करते दिखे हैं, लेकिन राणा कहीं नजर नहीं आए।जो खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज या कोई दूसरा टूर्नामेंट खेलने के बाद बायो-बबल से निकलकर IPL टीम के बायो-बबल में आते हैं। तो उन्हें सीधे ट्रेनिंग करने की अनुमति है। यदि कोई खिलाड़ी बायो-बबल से नहीं आता है, तो उसे टीम के बने बबल में आने के लिए 7 दिन क्वारैंटाइन रहना जरूरी होगा। इस दौरान उनके तीन टेस्ट होंगे। निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही वे टीम के साथ बायो-बबल में एंट्री कर सकते हैं।


Herald