Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Bhuvneshwar Kumar को मिला ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड, इंग्लैंड के खिलाफ मचाया था धमाल

नई दिल्ली: भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। भुवनेश्वर ने तीन वनडे मैचों में 4.65 की औसत से 6 विकेट लिए, जबकि पांच टी 20 में उन्होंने 6.38 की औसत से 4 विकेट लिए।

उन्होंने आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा कि, 'लंबे और दर्दनाक ब्रेक के बाद, भारत के लिए फिर से खेलना खुशी की बात थी। इस दौरान मैंने अपनी फिटनेस और तकनीक पर काफी काम किया। भारत के लिए फिर से विकेट लेना अच्छा है '। उन्होंने आगे कहा, 'मैं हर किसी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो शुरू से इस यात्रा में मेरे साथी थे। मेरा परिवार, दोस्त और साथी खिलाड़ी। ICC वोटिंग अकादमी और मार्च के महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने के लिए मुझे वोट करने वाले सभी प्रशंसकों के लिए विशेष धन्यवाद ”।



भुवनेश्वर के अलावा अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान और जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स भी दौड़ में थे। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और आईसीसी वोटिंग अकादमी के सदस्य, वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि 'भुवी चोटों के कारण लगभग डेढ़ साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सके। उन्होंने पावरप्ले और डेथ ओवरों में इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाजों के सामने अच्छे प्रदर्शन के साथ वापसी की और भारत की जीत की नींव रखी।



Herald