Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएस धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव

 रांची                                                                                                        
देशभर में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच खबर आई है कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता और पिता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं, धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार को धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धोनी के माता-पिता का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि दोनों की स्थिति सामान्य है और उनका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक है। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे।
 

The post एमएस धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव appeared first on Bhavtarini.