Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला मुक्केबाजी शिविर में दो सहायक कोच कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली
भारतीय महिला मुक्केबाजी शिविर में दो सहायक प्रशिक्षकों का कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया है। शिविर यहां इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में चल रहा है। टीम से जुड़े सूत्र ने बताया कि दो महिला प्रशिक्षक पॉजिटिव पाई गई हैं। उनको एकांतवास में कर दिया गया है और शिविर तय कार्यक्रम के अनुसार जारी है।

इन दोनों सहायक प्रशिक्षकों के अलावा शिविर में शामिल सदस्यों का भी परीक्षण कराया गया। अभी परीक्षण की रिपोर्ट आनी बाकी है। कुछ सिक्योरिटी गार्ड भी अस्वस्थ चल रहे हैं, लेकिन अभी यह नहीं पता कि उन्हें कोरोना है या नहीं। हाल ही में पटियाला में चल रहे कैंप में हेड कोच सी ए कुटप्पा सहित दस सदस्य संक्रमित पाए गए थे। 

The post महिला मुक्केबाजी शिविर में दो सहायक कोच कोरोना संक्रमित appeared first on Bhavtarini.