Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई ने पंजाब को दी शिकस्त, दीपक चाहर ने झटके चार विकेट

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के आठवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पंजाब किंग्स को एकतरफा मैच में 6 विकेट से हराया। फाफ डुप्लेसी (36) और मोईन अली की 46 रनों की पारी की बदौलत सीएसके ने 107 रनों के लक्ष्य को महज 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। पंजाब की तरफ से मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए। इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए युवा बल्लेबाज शाहरुख खान की 47 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए थे। दीपक चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पैल में महज 13 रन देकर चार विकेट झटके। यह चेन्नई की इस सीजन की पहली जीत है।

 

The post चेन्नई ने पंजाब को दी शिकस्त, दीपक चाहर ने झटके चार विकेट appeared first on Bhavtarini.